After Header-1

डॉ. अमोल कोल्हे महाराष्ट्र प्रदेश राकांपा का प्रचार प्रमुख नियुक्त

मुंबई। शिरूर सांसद डॉ. अमोल कोल्हे को महाराष्ट्र प्रदेश राकांपा का प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की मंजूरी के बाद नियुक्ति की गई है।

राकांपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर आज किए गए ट्वीट के अनुसार, इस संबंध में नियुक्ति पत्र कोल्हे को राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के हाथों सौंप दिया गया है।
पाटिल ने अपने पत्र में कहा कि कोल्हे को आगामी लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य के राकांपा के अभियान प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है तथा उन्हें उम्मीद है कि कोल्हे संगठन को मजबूत बनाने के साथ पार्टी के विचारों को जनता के बीच ले जाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रभारी सुप्रिया सुले (सांसद), कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक हेमन्त टकले, पालघर जिला अध्यक्ष एवं विधायक सुनील भुसारा, प्रदेश महासचिव अदिति नलावडे, प्रदेश महासचिव संदीप बेडसे, मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष राखी जाधव, प्रदेश युवा अध्यक्ष महेबुब शेख सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.