After Header-1

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाना राजपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा संख्या 212/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही आने-जाने वाले मार्गों की निगरानी की गई। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ‘मिंटू’ नामक एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी रही और उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही परिजनों से अपील की गई है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.