After Header-1

भिकियासैंण पहुँचे सीएम धामी, स्व. सतीश नैनवाल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भिकियासैंण। मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** शनिवार को भिकियासैंण पहुंचे, जहां उन्होंने रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्व. नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश नैनवाल का सार्वजनिक जीवन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। ब्लॉक प्रमुख के रूप में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

पीपलपानी संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सतीश नैनवाल के सरल स्वभाव और जनहित के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण शोकपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.