After Header-1

उत्कृष्ट शिक्षकों को मंच से सम्मान, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी तैयारी

300×250 ADS-1

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat ने कुमाऊं मंडल के एक दिवसीय दौरे के दौरान शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान मंत्री ने हल्द्वानी में आयोजित एक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे मजबूत नींव होते हैं। गुरु केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना भी विकसित करते हैं।

300×600 ADS-2

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने एचजीएस स्कूल, भीमताल का भ्रमण कर वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी चुनौतियों के लिए मेहनत और लगन से तैयारी करने की प्रेरणा दी।

डाॅ. रावत ने भीमताल, नौकुचियाताल, हल्द्वानी और बागेश्वर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाएं नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.