After Header-1

150 मीटर सड़क और नाली निर्माण से बदलेगी गांव की तस्वीर, ठुकराल ने किया शुभारंभ

300×250 ADS-1

रूद्रपुर। क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम बुक्सौरा सुक्ख पाड़ा में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह की मौजूदगी में उन्होंने काशी बनर्जी के घर से मंदिर तक तथा मुन्नी देवी के घर तक बनने वाली लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली निर्माण का फीता काटकर कार्य की शुरुआत कराई।

इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही जलभराव और खराब आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के दौरान सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई सीसी रोड और सुदृढ़ नाली व्यवस्था से गांव की बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा और आवागमन सुगम होगा।

300×600 ADS-2

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि गांवों की आंतरिक सड़कों और नालियों का निर्माण केवल सुविधा नहीं, बल्कि आवश्यक बुनियादी ढांचे का हिस्सा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे आगे भी प्रयासरत रहेंगे और विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने का काम जारी रहेगा।

इस अवसर पर करन रंधावा, राजेन्द्र मौर्य, पप्पू मौर्य, रूदल प्रसाद, अंजनी कुमार, होरी हाल्दार, सुदर्शन मौर्य, दरबारा सिंह, अजय नारायण सिंह, रेशम सिंह, निशित विश्वास, हैप्पी सिंह, वरुण सरकार, जग्गा रंधावा, जसपाल सिंह, देव चंद्र, शिंदर सिंह, सुक्खा सिंह, हरमन सिंह, पान सिंह, जय राम, याद राम, सुमरन, हरि सरकार, मुन्नी देवी, सुशीला राय, काशी बनर्जी, किरन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विकास कार्य की सराहना की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.