After Header-1

COVID19 – दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर जारी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे सरकार की नींद उड़ गई है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में भारत को दुनियाभर के कई देशों से लगातार मदद भी मिल रही हैफिलहाल दैनिक मामलों में लगातार दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है।  बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं और 3,417 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में हालांकि 3,00,732 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। भारत में कोरोना से अब तक 2,18,959 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 34,13,642 है। वहीं डिस्चार्ज और रिकवर हुए मामलों की कुल संख्या 16,29,3003 है। कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या देश में 1,99,25,604 हो गई है। देश में फिलहाल 15,71,98,207 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.