रुद्रपुर वासियों का सपना हुआ साकार मोदी मैदान में बनेगा खेल स्टेडियम

रुद्रपुर । विधायक शिव अरोरा का 2022 चुनावी के समय लिया गया संकल्प रुद्रपुर के युवाओं के लिये अपना खेल का मैदान हो, जिसका विधायक शिव अरोरा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क़ो मोदी मैदान मे इनडोर आउटडोर स्टेडियम निर्माण का लेकर प्रस्ताव दिया था, जिसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिकता के आधार पर लेते हुऐ मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का कार्य किया। उसके बाद से ही रुद्रपुर के युवाओं का अपना खेल का मैदान हो उसकी उम्मीद विधायक शिव अरोरा के सार्थको प्रयासों से जगी। विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण में बुधवार क़ो अधिकारियो संग मोदी मैदान के निर्माण कार्य आरम्भ होने व उसकी फाइनल डिजाइन पर विस्तृत बैठक कर चर्चा की।

विधायक अरोरा ने बताया वर्ष 2024 के मई में तत्कालीन जिला अधिकारी उदयराज सिंह द्वारा इसकी 20 एकड़ भूमि जिला विकास प्राधिकरण क़ो हस्तांतरण कर दी गई थी, उसके बाद लगतार इसके कार्य प्रगति क़ो लेकर विधायक शिव अरोरा विकास प्राधिकरण से लेकर देहरादून तक चिंता कर रहे थे, अब सारी औपचारिकता पूर्ण करते हुऐ मोदी मैदान में स्टेडियम निर्माण के पहले चरण का कार्य शुरू होने की स्थिति में आ गया है। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया इस जनवरी माह के पहले चरण के निर्माण कार्य का टेंडर लगा दिया जायेगा। विधायक ने बताया पहले चरण में मोदी मैदान में चारो ओर बाउंड्रीवाल, गेट, साईकिल ट्रेक, ओपन एमपीथियेटर, छोटे बच्चोँ के खेलगतिविधि ब्लॉक, मैदान का सौंदर्यकरण ओर बाउंड्री के चारो ओर 500 वाहनों की शमता वाली पार्किंग सुविधा की व्यवस्था की जायेगी। दूसरे चरण में दर्शक दीर्घा, वालीबॉल, क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबॉल जैसी खेल गतिविधि के लिये जोनवाइज ब्लॉक बनाकर निर्माण किया जायेगा। जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन ने बताया मोदी मैदान में स्टेडियम निर्माण के पहले चरण के निर्माण संबधित डिजाइन डीपीआर तैयार है, जनवरी माह में हम इसके पहले चरण के निर्माण कार्य का टेंडर लगा देंगे जो 20 करोड़ की लागत से निर्माण बनेगा। जबकि दूसरे चरण के निर्माण की प्रकिया हेतु डिजाइन व डीपीआर की प्रकिया गतिमान है। इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन, पेयजल निगम अधिशासी अभियंता नरेंद्र नवानी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.