विधुत विभाग ने काटे जल संस्थान के नलकूपों के कनैक्शनलंढौरा में पानी की जलापूर्ति ठप्प

लंढौरा। दो विभागों की लड़ाई का खामियाजा लंढौरा के लोगों को उस समय भुगतना पड़ गया जब जल संस्थान द्वारा बिजली के बिलों को वेरीफाई न करने से नाराज विधुत विभाग के अधिकारियों ने लंढौरा कस्बे को पानी की सप्लाई करने वाले तीनों नलकूपों के कनैक्शन काट दिए जिस कारण कस्बे में दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है।
लंढौरा में पीने के पानी की सप्लाई करने के लिए जल संस्थान के तीन नलकूप है। देर शाम कस्बे के लोगों के सामने पीने के पानी का उस समय संकट गहरा गया। जब विधुत विभाग के कर्मचारियों ने कस्बे को पानी की सप्लाई करने वाले तीनों नलकूपों के कनैक्शन काट दिए एसडीओ गुलशन कुमार बुलानी ने बताया कि जल संस्थान अधिकारियों द्वारा बिजली के बिलों को कई महीनो से वेरीफाई नहीं किया था।

जिस कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। वही जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक भट्ट का कहना है कि विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना किसी नोटिस के तीनों नलकूपों के कनैक्शन काटने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने सोमवार देर शाम तक नलकूपों के कनैक्शन जुड़ने तथा पानी की सप्लाई सुचारू होने की बात कहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.