After Header-1

गणेश गोदियाल के कार्यभार ग्रहण को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह, स्वागत तैयारी पूरी

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यभार ग्रहण को लेकर पार्टी में उत्साह और उमंग का माहौल है। गोदियाल 16 नवंबर 2025 को अपना पदभार संभालेंगे। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में तैयारियां देर रात तक जारी रहीं और अब अंतिम रूप ले चुकी हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश गोदियाल सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद उनका काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना और धर्मपुर होते हुए अपराह्न 12:05 बजे कांग्रेस भवन पहुंचेगा। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।

कार्यभार ग्रहण के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गोदियाल के साथ ही प्रदेश इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत का भी भव्य स्वागत किया जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन दिग्गजों के एक साथ मंच पर आने से आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूती मिलेगी।

स्वागत कार्यक्रम की तैयारी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक लखपत सिंह बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, विजय सारस्वत, अश्विनी बहुगुणा, आमेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अखिलेश उनियाल, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, रधुवीर बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रांगड़, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित कई नेता देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे।

कार्यक्रम स्थल को झंडों, बैनरों और स्वागत द्वारों से सुसज्जित किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.