भाजपा युवा मोर्चा के जोश से गूंजा रुड़की जिला कार्यालय,युवा प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंडोली ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया

रूड़की।भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंडोली के नगर में प्रथम आगमन के रूप में कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गर्व का क्षण रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने की,जबकि कार्यक्रम संयोजक के रूप में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है.उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित है और संगठन की जड़ें मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।प्रदेशाध्यक्ष विपुल मंडोली ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा भारत” के सपने को साकार करने में भाजपा युवा मोर्चा की भूमिका निर्णायक है।उन्होंने कहा कि युवा वर्ग आज देश के भविष्य की दिशा तय कर रहा है और भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है,जो युवाओं को नेतृत्व,सम्मान और अवसर प्रदान करता है।विपुल मंडोली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया,जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को हर वर्ग तक पहुँचाएँ और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएँ।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवा मोर्चा सदैव संगठन के अग्रिम पंक्ति में कार्य करता आया है।चाहे वह चुनावी अभियान हो या समाज सेवा का कार्य,भाजपा का युवा कार्यकर्ता सदैव तत्पर और समर्पित रहता है।उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने के लिए निरंतर कार्यक्रम,कार्यशालाएँ और संवाद आयोजित किए जाएंगे।भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि युवा भाजपा की रीढ है।उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूती के लिए युवाओं को अभी से कमर कसनी होगी और आने वाले समय में युवाओं के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन उन्हें पूरी लगन और निष्ठा से करना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा में लगा रहता है।इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी,युवा प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नीटू सिंह,गोविंद पाल, कमल सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए भाजपा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन संयोजक गौरव कौशिक ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.