After Header-1

रेलवे ट्रैक पर हादसा: गड्ढे में फंसा हाथी पूरी रात तड़पता रहा!

उधमसिंहनगर जिले के पीपल पड़ाव वन रेंज से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार रात एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तिलपुरी क्षेत्र में जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर हुआ। टक्कर लगते ही हाथी पास के गड्ढे में जा गिरा, जहां मौजूद दलदल में वह बुरी तरह फंस गया। हादसे में हाथी का एक दांत भी टूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम रात में मौके पर तो पहुंची, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने में उन्होंने सुबह तक का इंतजार किया। इस बीच हाथी पूरी रात दर्द और तकलीफ में तड़पता रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर रात में ही बचाव अभियान शुरू किया जाता तो हाथी को इतनी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्दन सिंह नयाल ने भी वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दो वन रेंज के बीच जिम्मेदारी तय न होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई। हालांकि ग्रामीणों ने खुद बाल्टियों से गड्ढे का पानी निकालने की कोशिश की। कई घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने हाथी को बाहर निकाल लिया।
वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के अनुसार, हाथी को उपचार दिया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.