After Header-1

भारतीय वायुसेना गुवाहाटी में भव्य उड़ान प्रदर्शन के लिए तैयार

300×250 ADS-1

स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ के साथ राफेल और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम विशेष आकर्षण

सत्यनारायण मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार
गुवाहाटी। भारतीय वायुसेना (IAF) ने आगामी नवंबर माह में यहां पूर्वोत्तर के लोगों को युद्धक विमानों के अद्भुत प्रदर्शन से रोमांचित करने की तैयारी की है। वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ के उत्सव के तहत 9 नवंबर 2025 को गुवाहाटी के लाचित घाट पर ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर एक शानदार उड़ान प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके तहत दर्शक स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’, राफेल और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (SKAT) सहित वायुसेना के अन्य अग्रिम प्लेटफॉर्मों की आकाशीय करतब देख सकेंगे।

300×600 ADS-2

इस आयोजन का पूर्वाभ्यास जोरों पर हैं। डिफेंस पीआरओ के अनुसार इसमें भाग लेने वाले विमान और प्रदर्शन टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं, जहां वे रिहर्सल और समन्वय गतिविधियां कर रही हैं। उड़ान प्रदर्शन 5, 6, 8 और 9 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी और दक्षिणी तटों से आयोजित होगा।
इस वर्ष वायुसेना दिवस का थीम है “अचूक, अभेद्य व सटीक” (Infallible, Impervious and Precise), जो हर मिशन में वायुसेना की अटूट क्षमता, लचीलापन और सटीकता को दर्शाता है।

यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की गौरवशाली विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा और क्षेत्र के युवाओं को वायुसेना में करियर बनाने तथा राष्ट्र की सुरक्षा व विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
उत्तर-पूर्व में इस आयोजन से भारी जनहित की उम्मीद है। दर्शक व्यवस्था, ट्रैफिक सलाह और पहुंच मार्गों की विस्तृत जानकारी निकट भविष्य में IAF के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और स्थानीय मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.