After Header-1

5 साल बाद आसमान में लौटेगी उड़ान कूटनीति, भारत-चीन संबंधों में नई शुरुआत

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। रविवार, 26 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता-गुआंगझोउ रूट पर उड़ानें शुरू कर रही है, जबकि 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ सेवा भी शुरू होगी। वहीं, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली के बीच अपनी उड़ान फिर से शुरू करेगी।

कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 में निलंबित हुई सीधी उड़ानें अब जाकर दोबारा शुरू हो रही हैं। यह बहाली लंबे समय से लटकी थी क्योंकि पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद के चलते द्विपक्षीय संबंधों में तनाव बना हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 31 अगस्त को चीन के तिनजियान में हुई मुलाकात के बाद इस दिशा में सहमति बनी थी। भारत सरकार ने 2 अक्टूबर को आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा था कि 26 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच उड़ानें फिर बहाल होंगी।

बीजिंग ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को “रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण” से आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। उसने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच उड़ानों की बहाली से आपसी संबंध मजबूत होंगे और एशिया में शांति व समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.