त्योहारों से पहले पंजाब दहला सकता था विस्फोट! पुलिस ने समय रहते रोकी बड़ी वारदात

पंजाब पुलिस ने त्योहारी सीजन में होने वाली एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब ढाई किलो आरडीएक्स बरामद किया है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित इस आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों यूके स्थित हैंडलर निशान और आदेश के संपर्क में थे, जो बीकेआई के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से निर्देश ले रहे थे।

डीजीपी के अनुसार, बरामद किया गया विस्फोटक एक बड़े आतंकी हमले में इस्तेमाल किया जाना था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि त्योहारों के दौरान पंजाब में दहशत फैलाने की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरडीएक्स को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.