सीएम को महेंद्र भट्ट ने जन्म दिन की दी बधाई

देहरादून। राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह थामी को उनके जन्म दिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुआई में उत्तराखंड काफी उन्नति कर रहा है।

श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किए गए हैं।। विभिन्न जिलों में आमजन ने जरूरतमंदों की सेवा, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.