राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्था में निवासरत बच्चों हेतु ‘‘राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता‘‘ का आपदा के दृष्टिगत सांकेतिक आयोजन
देहरादून में आयी आपदा को दृष्टिगत रखते हुये मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्रस्तावित ‘‘राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता‘‘ को सांकेतिक रूप से आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, रेखा आर्य द्वारा प्रतिभाग किया जाना था, किन्तु देहरादून में आयी आपदा के कारण उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं किया गया। मंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्षन से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
पूर्व निर्धारित इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में संचालित कुल 14 बाल देखरेख संस्थाओं (05 राजकीय एवं 09 स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं) में निवासरत लगभग कुल 250 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। वर्षा एवं मौसम खराब होने के कारण निर्धारित खेल प्रतियोगिता यथा- खो-खो, कबड्डी, रस्सा कसी एवं इन्डोर गतिविधियां- नीबू चम्मच दौड़, बोरी दौड़, रस्साकसी आदि के साथ रचनात्मक गतिविधियों यथा-भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला, योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य बच्चों में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करना है, ताकि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ उनमें तनाव दूर करने, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि करने व नेतृत्व क्षमता को विकसित किया जा सके। साथ ही विभिन्न जनपदों में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों में खेल के माध्यम बच्चों में टीम भावना, सहयोग, और सामाजिक कौशल को भी बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम में सचिव चन्द्रेष यादव जी द्वारा मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला सषक्तिकरण एवं बाल विकास की तरफ से बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में विभागीय सचिव, श्री चन्द्रेष यादव, निदेषक श्री बी0एल0राणा, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री राजीव नयन एवं अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।