After Header-1

रातभर जागकर काम करते हैं पीएम मोदी, सुबह फिर जोश के साथ बैठक

300×250 ADS-1

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक संस्मरण साझा कर सभी को प्रेरित किया। धामी ने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को नजदीक से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और हर मुलाकात से उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की नई सीख मिलती है।

अपने संस्मरण में धामी ने वाराणसी का एक दिलचस्प प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक देर रात तक चली और लगभग 1 बजे खत्म हुई। बैठक के बाद सभी थक चुके थे। तभी प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए बोले – “अभी एक जरूरी काम बाकी है।”

300×600 ADS-2

धामी ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनता को दिन के समय असुविधा नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रात में ही विकास कार्यों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री रातभर वाराणसी की सड़कों पर विकास परियोजनाओं का जायज़ा लेते रहे।

सबसे खास बात यह रही कि रातभर निरीक्षण करने के बावजूद अगले दिन सुबह 9 बजे जब बैठक शुरू हुई, तो प्रधानमंत्री पहले की तरह ऊर्जा और एकाग्रता के साथ उपस्थित थे। उनकी इस कार्यशैली और अनुशासन ने सभी के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व केवल उपदेश देने में नहीं है, बल्कि खुद अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करने में है। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में एक सशक्त और प्रेरणादायी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.