After Header-1

थरूर ने भारत का किया अपमान: भाजपा

नयी दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विवादित बयान पर भाजपा ने कहा कि थरूर पाकिस्तान में देश को नीचा दिखाने और बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? उन्होंने कहा, ‘‘ शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को एक खराब परिदृश्य से दिखाने की कोशिश की है। थरूर ने लाहौर लिटरेचर  में वर्चुअल माध्यम से पाकिस्तान के मंच से कहा था कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेद भाव होता है। भारत में एक दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेद भाव होता है। कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया। ऐसा बयान देकर उन्होंने भारत का अपमान किया है। पात्रा ने कहा, कोई और देश भारत जैसा लोकतांत्रिक नहीं है। यहां सबके लिए चिंता की जाती है। थरूर ने पाकिस्तानी मीडिया से भारत की बुराई की। कल्पना नहीं की जा सकती कि हिंदुस्तान का एक सांसद ऐसा बयान भदे सकता है। भजपा प्रवक्ता ने कहा कि थरूर कहते हैं पाकिस्तान के मंच से कि तबलीगी जमात को लेकर किस तरह का पक्षपात हिंदुस्तान की सरकार कर रही है और मुसलमानों के खिलाफ कट्टरता दिखा रही है। थरूर यह बात पाकिस्तान जाकर बोल रहे हैं। उन्होंने कभी पाकिस्तान से पूछने की हिम्मत की कि पाकिस्तान किस तरफ अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और कट्टरता दिखाता है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.