रामगढ़ पुलिस की अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों की गहन समीक्षा, SIT ने 06 अपराधियों को किया गिरफ्तार

रामगढ़ ।पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), रामगढ़ द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में एक अहम अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में लंबित, अतिसंवेदनशील एवं संगठित अपराधों की गहन समीक्षा की गई। मुख्यतः हत्या, पोक्सो, महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, एनडीपीएस, लूट, डकैती आदि मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में थाना/ओ०पी० प्रभारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

  • संगठित अपराधियों का प्रोफाइल तैयार कर निगरानी बढ़ाने,

  • जेल से बाहर आए अभियुक्तों और उनके जमानतदारों का सत्यापन,

  • थाना स्तर पर प्रतिदिन मॉर्निंग मीटिंग एवं टास्क असाइनमेंट,

  • लंबित सम्मन, वारंट, कुर्की, चरित्र सत्यापन, पीजी पोर्टल एवं आयोग से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन,

  • महिला उत्पीड़न मामलों का दो माह के भीतर निष्पादन,

  • सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता, NDPS एक्ट, डायल 112, e-Sakshya App आदि पर जन-जागरूकता अभियान,

  • VIP सुरक्षा, अस्पतालों की सुरक्षा एवं थाना क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी,

  • पुराने मामलों में आरोपियों की कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित करना,

  • अपराधियों के विरुद्ध CCA की कार्रवाई एवं NDPS मामलों में राज्य से बाहर जाकर गिरफ्तारी।

भदानीनगर में SIT की बड़ी सफलता:
गोष्ठी के उपरांत यह जानकारी दी गई कि दिनांक 13.06.2025 को भुरकुंडा रेलवे साइडिंग (भदानीनगर ओ०पी०) में गोली चलाने की घटना में शामिल संगठित आपराधिक गिरोह के 06 अपराधियों को SIT ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 02 पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल, घटना के समय के कपड़े एवं जूते बरामद किए गए हैं।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए SIT में शामिल कुल 11 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू/रामगढ़, पुलिस केंद्र के अधिकारीगण, सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.