प्रशासन अपहरण की गई आदिवासी महिला और उसकी बेटी को जल्द करें बरामद: अनामिका श्रीवास्तव
अपहरण करने वाले मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों पर प्रशासन कठोर से कठोर कार्रवाई करें: अनामिका श्रीवास्तव
रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर गांव की एक आदिवासी समाज की 20 वर्षीय महिला और उसकी 18 माह की बेटी को अपहरण करने का आरोप मगनपुर गांव के ही मुस्लिम व्यक्ति के उपर महिला के पति ने लगाया है। महिला के पति ने 14 जून को गोला थाना में लिखित आवेदन कारवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है,वहीं महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को भी लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग की है।अपहरण का मामला अब धीरे धीरे तुल पकड़ते जा रहा है। गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद की अनुसांगिक संगठन दुर्गा वाहिनी रामगढ़ जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर गांव की रहने वाली 20 वर्षीय आदिवासी महिला शीला देवी पति दिपक मुंडा और उसकी 18 माह की पुत्री को मगनपुर गांव के रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति फिरोज अंसारी पिता लाल मुहम्मद अंसारी और उसके सहयोगियों ने महिला और उसकी पुत्री को मायके जाने के क्रम में अपहरण कर लिया है। महिला के पति ने गोला थाना में लिखित आवेदन भी भी दिया है। लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है, महिला के पति को धमकी भी दी गई है। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार से आदिवासी महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है मुसलमानों के द्वारा आदिवासी महिलाओं और लड़कियों का अपहरण का मामला आजकल रोज सुनने को मिल रहा है और गोला में ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि आदिवासी महिला और उसकी 18 की पुत्री का जल्द से जल्द खोजबीन कर महिला के पति को सौंपा जाए,जांच कर इस तरह का कृत्य करने वालों को कठोर से कठोर कार्रवाई करें।

