उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक

जिले के सभी घरों में नल जल योजना के तहत जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का लक्ष्य: उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज
रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री के द्वारा उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों को जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने कहा की इस वर्ष गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभियान मोड में कार्य करने का निर्णय लिया गया है। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक पंचायत में जलापूर्ति योजनाओं को चिन्हित कर उनकी मरम्मती कराई जानी है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हो रहे प्रतिवेदन के आधार पर सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं सहित अन्य को पंचायत वार टैग करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को चल रहे योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जो योजना पूर्ण हो चुकी है उन सभी योजनाओं का जल्द से जल्द समिति को संचालन हेतु मुहैया कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान ओडीएफ प्लस गतिविधियों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वैसे गांव जिनकी वर्तमान में ओडीएफ प्लस के तहत किसी भी स्तर में रैंकिंग नहीं की गई है उन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द से सोखता गड्डा का निर्माण सभी गांव में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पदाधिकारी को सर्वे करा कर सभी घरों में नल जल योजना के तहत लाभ देने हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि जिन गांवों में 80 से 99% तक जलापूर्ति कनेक्शन देने का कार्य पूर्ण हो गया है उन गांव में विशेष ध्यान देते हुए शत प्रतिशत घरों में जलापूर्ति कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, जल जीवन मिशन के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।
=============
*#TeamPRD*
===============

Leave A Reply

Your email address will not be published.