After Header-1

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

रामगढ़: परियोजना निदेशक, झारखंड महिला विकास समिति के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस का आयोजन जिला, परियोजना एवं आंगनवाड़ी स्तर पर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, किशोरियो, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओ को मासिक धर्म के विषय जागरूक किया गया एवं मासिक धर्म से जुड़ी भ्रान्तियों को कैसे दूर किया जाये इस संबन्ध में चर्चा किया गया। किशोरियों को प्रोत्साहित करने एवं रोल मॉडल किशोरियों को सम्मानित करने के संबन्ध भी निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा किशोरियों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की गयी। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.