पौड़ी में एक करोड़ की लागत से बनेगा रजत जंयती पार्क

पौड़ी गढ़वाल। मंडल मुख्यालय पौड़ी में जल्द ही 1 करोड़ की लागत से रजत जयंती पार्क बनकर तैयार होगा। पार्क में फुटपॉथ, भव्य प्रवेश द्वार, बैंच, शौचालय, विद्युत सुविधा सहित कई व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी।

नगर पालिका पौड़ी प्रशासन को रजत जयंती पार्क बनाए जाने के लिए वन पंचायत पौड़ी, कांडई ने पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की है। वन पंचायत के प्रतिनिधि मंडल व पालिका प्रशासन की बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया। ईओ नगर पालिका एसपी जोशी ने कहा कि पौड़ी के विकास में रजत जयंती पार्क मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में रजत जयंती पार्क को लेकर हर पहलु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर वन पंचायत पौड़ी, कांडई के अध्यक्ष वकुल रावत ने कहा कि उत्तराखंड के गठन को 25 वर्ष हो गए हैं।

इसको लेकर रजत जयंती पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। कहा वन पंचायत ने नगर पालिका प्रशासन को सशर्त 10 नाली भूमि प्रदान की गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि रजत जयंती पार्क सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके लिए पालिका प्रशासन को 10 नाली भूमि मिल गई है। पार्क के निर्माण को 1 करोड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। पार्क में फुटपॉथ, भव्य प्रवेश द्वार, बैंच, शौचालय, विद्युत सुविधा सहित अनेक व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी। यह पार्क पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रमेंद्र नेगी, सदस्य बृजमोहन सिंह, पंच नरेंद्र सिंह, पंच सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.