उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय मध्यान भोजन स्टीयरिंग कम मोनिटरिंग कमिटी की बैठक

रामगढ़। मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़  चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय मध्यान भोजन स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ सुश्री बबीता कुमारी के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को वर्तमान में रामगढ़ जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन व इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई।

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मध्यान भोजन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने रियल टाइम मॉनिटरिंग के मद्देनजर बीआरपी, सीआरपी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों द्वारा मध्यान भोजन से संबंधित निरीक्षण के क्रम में जानकारी के साथ प्रारूप अनुरूप विस्तृत रिपोर्ट को गूगल ड्राइव में अपलोड करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए पेयजल की व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने हेतु ऐसे विद्यालय जीनमे किचन गार्डन के लिए जगह उपलब्ध है उन्हें चिन्हित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं 60 साल से ज्यादा उम्र की रसोइयों का वृद्धा पेंशन शुरू करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया। साथ ही उन्होंने सभी सरकारी विद्यालयों में एक निश्चित समय पर ही बच्चों को एमडीएम देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.