After Header-1

झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का तीसरा अलंकरण समारोह

डॉ० रजनी गुप्ता को श्रेष्ठ लेखन के लिए डॉ० रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान

झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची के द्वारा रांची प्रेस क्लब में रविवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शंभू बादल ने की । समारोह में हिन्दी समेत अन्य झारखंडी भाषाओं मे साहित्यकारों के विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।
विशिष्ठ साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटों एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे कुल 15 विशिष्ट साहित्यकारों को साहित्य जगत मे विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया । श्रेष्ठ लेखन के लिए रामगढ़ की डॉ० रजनी गुप्ता को डाॅo रामदयाल मुण्डा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ साहित्यकार पंकज मिश्रा एवं राकेश कुमार सिंह तथा अध्यक्ष शिरोमणि महतो एवं महासचिव नीरज नीर के द्वारा डॉ० रजनी गुप्ता को सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपने -अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ० रजनी गुप्ता ने इस विशिष्ठ सम्मान के लिए, झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची का आभार व्यक्त किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.