झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के प्राचार्य डॉ० एस० के० शर्मा ने प्री–एल० के० जी० से कक्षा बारहवीं तक (सत्र 2025–26) का शुभारंभ किया । सर्वप्रथम छात्र–छात्राओं का स्वागत तिलकोत्सव और आशीर्वचन के साथ हुआ । तत्पश्चात प्राचार्य ने शिक्षक– शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ हवन कार्य संपन्न किया । ज्ञात हो कि विद्यालय प्राचार्य श्री शर्मा जी ने हवन कार्य के पश्चात उपस्थित शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए तन–मन से लग जाएँ । उन्होंने सभी अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सी० बी० एस० ई० के नियमानुसार विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएँ अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे । उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ- साथ हरी सब्जियाँ जरूर उनके भोजन में शामिल कीजिए । अनुशासन के प्रति सजग रहने की भी अपील की । हवन कार्यक्रम के समय धर्म शिक्षक श्री सत्यकाम आर्य के अतिरिक्त डीएवी जूनियर विंग की सभी शिक्षक–शिक्षिकाएँ तथा सभी ऑफिस स्टाफ उपस्थित थे।