निर्जला एकादशी पर भाजपा नेता ने बांटी कोल्ड ड्रिंक, गर्मी से राहत के लिए की विशेष पहल

रुड़की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन ने सिविल लाइन स्थित शहीद चंद्रशेखर चौक पर राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के बीच कोल्ड ड्रिंक की बोतलों का वितरण कर सेवा और जनसहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए भीषण गर्मी से राहत मिलने की कामना भी की।

इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि निर्जला एकादशी सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। विशेष रूप से मां गंगा की नगरी हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में इस पर्व का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को कोल्ड ड्रिंक की बोतलें वितरित की गईं, ताकि उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि प्रदेश और देशवासियों को भीषण गर्मी से शीघ्र राहत मिले तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक पर्वों पर सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बनते हैं। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम साबित होते हैं।

इस अवसर पर युवा भाजपा नेता दीपक पांडे, जुनैद मलिक राजा, शिवानंद स्नेही, रजत पाल, ओम त्यागी, संकल्प त्यागी, ललित पाल, अक्षय पाल, अंकुश पाल, सुजल कौशिक, दिनेश कौशिक, चिराग शर्मा, आशीष जैन, नितिन त्यागी, आकाश गौतम, सागर गौतम, केके गौतम और सलमान फरीदी सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.