महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं शोभा

घर-परिवार का मिला साथ तो अपनी मेहनत के बल पर बनीं शिक्षिका, जरूरतमंद युवतियों को आगे बढ़ा रहीं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च),
पर

मनोज कुमार झा
रामगढ़: एक शिक्षित, आत्मनिर्भरमहिला चाहे तो सशक्त समाज के अलावा देश की आधी आबादी को खुले आसमान में उड़ने की चाहत को पूरा कर सकती है। बशर्ते इच्छाशक्ति मजबूत होनी चाहिए। कुछ इसी तरह की सोच व आत्मविश्वास से लबरेज शहर की बेटी शोभा राय महिलाओं, युवतियों को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बीड़ा उठाए कदम को बढ़ाते जा रही हैं। वे स्वयं एक उच्च शिक्षाधारी महिला होने के साथ शिक्षिका भी हैं। शिक्षिका का कार्य करते हुए युवतियों व महिलाओं के लिए निरंतर बेहतर कार्य करते जा रही हैं। शोभा रामगढ़ शहर के विजुलिया तालाब रोड सूर्य नगर वार्ड 3 में रहती है ।

फोटो :

शोभा को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित करते, इंदर सिंह नामधारी
(पूर्व विधानसभा, अध्यक्ष)

यहां पर वह रहते हुए सबसे पहले अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग की शुरुआत की। कोचिंग में युवतियों व महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ सिलाई, कढ़ाई, शिक्षा सहित व्यवसायिक शिक्षा नि:शुल्क देना शुरू किया। इस सामाजिक कार्य में ऐसा नहीं है कि उनकी राह आसान थी। इसमें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उसके बाद भी हिम्मत को ढाल बनाकर अपने जिद पर अड़ी रही।

 

उनके जुनून को देखते हुए पति के अलावा ससुराल पक्ष के लोगों का साथ मिला तो हिम्मत आसमान छूने लगी। उसके बाद शोभा ने अपनी पढ़ाई को रफ्तार देते हुए एमकाम, एमएड व पीएचडी की पढ़ाई पूरा की। साथ सामाजिक कार्य भी जारी रखी। इसी बीच उसकी मेहनत और रंग लाई और उसकी नौकरी शिक्षिका में हो गई। नौकरी होने के बाद यह काम शिथिल नहीं बल्कि और तेजी से चल पड़ी। युवतियों व महिलाओं को

शोभा राज वेलफेयर ट्रस्ट बनाकर जोड़ी और सेवा कार्य का दायरा भी बढ़ाई। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं का आत्मबल बढ़ाने का काम की। नई तकनीकी के साथ कंप्यूटर में युवतियों को दक्ष बनानी शुरू कर दी। सामाजिक कार्यों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कई संस्थानों से वे सम्मानित भी हो चुकी हैं। शोभा ने अपने जीवन को समाज को बेहतर बनाने में लगाकर महिलाओं को प्रेरित

कर रही हैं। घर में पति के अलावा दो पुत्रों सम्मान सिंह और समृद्धि की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभाती हैं। जिले में अब उनकी पहचान आर्थिक तौर पर महिलाओं को स्वावलंबन बनाने वाली दीदी के रूप में हो चुकी है।

शोभा को सामाजिक कार्य करने के कारण झारखंड के पूर्व व पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.