After Header-1

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

रजरप्पा(रामगढ़)।डॉ. एस राधाकृष्णन् शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ के तत्वाधान में  दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का सम्मापन हुआ। आज का फाइनल मैच डॉ. एस. राधाकृष्णन् शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, लारी, तथा मर्हिषी परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रामगढ के बीच खेला गया। जिसमें मर्हिषी परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन रामगढ़ विजेता एंव डॉ० एस० राधाकृष्णन् शिक्षक प्रशिक्षण

महाविद्यालय उपविजेता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधा चौधरी (अध्यक्ष, जिला परिषद्, रामगढ़), गोपाल चौधरी (पुर्व पार्षद) तथा पन्नु रजक (सेवानिवृत प्रधानाध्यापक), महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय प्रभाकर, सदस्य मनीष कुमार तथा प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ० सुशील कुमार उपाध्याय के द्वारा अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो दिया गया।
विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मैच का समापन किया गया। मैन ऑफ द मैच कृष्णा कुमार तथा मैन ऑफ द सिरिज का खिताब मो० अख्तर को दिया गया। अम्पायर के रुप में बटेश्वर कुमार, अमित करमाली और आकाश कुमार की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
मैच में उपस्थित शिक्षको में मो० परवेज अख्तर, डॉ० अशोक राम, नयन कुमार मिश्रा, बाबुचन्द प्रसाद, सुप्रिया बर्मन, मुरारी कुमार दुबे, डॉ० राजेश माहतो, सुलेखा कुमारी, अशोक कुमार झा, मनमित कुमार, दिनेश कुमार, सुधीर कुमार, प्रकाश कुमार, राहुल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.