After Header-1

योगेश महाजन का हार्ट अटैक से हुआ निधन, चाहने वालों के बीच शोक की लहर

मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल्स और मराठी फिल्मों में काम करने वाले फेमस एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। एक्टर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। योगेश के निधन से उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार शाम जैसे ही ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ की शूटिंग खत्म हुई, योगेश की तबीयत खराब होने लगी थी। इसलिए वह डॉक्टर के पास गए और दवाई ली। रात में वह होटल के कमरे में सोए, लेकिन रविवार सुबह शूटिंग के लिए सेट पर नहीं आए। महाजन जब शूटिंग के लिए नहीं आए तो क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट के अंदर जाकर देखा। दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर अंदर घुसे, तब देखा कि वो अपने फ्लैट में मृत पाए गए। हालांकि, एक्टर को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया था और उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

योगेश हिंदी धारावाहिक ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ की शूटिंग के लिए उमरगांव में थे। इस सीरीज में वह शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन वह इसकी शूटिंग पूरी न कर सके और पहले इस इस दुनिया को अलविदा कह गए। मूल रूप से जलगांव निवासी योगेश का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। किसी गॉडफादर के बिना उन्होंने अपने दम पर मराठी, हिंदी और भोजपुरी मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाया

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.