After Header-1

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में गैंगस्टर के किरदार में ऋतिक रौशन, जून से शुरू होगी शूंटिंग

नयी दिल्ली: बलीवुड फिल्मकार नीरज पांडे विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। दक्षिण भारतीय की सुपरहिट फिल्म है  ‘विक्रम वेधा’। इसकी  शूंटिंग जून से शुरू करने नाले है  ऋतिकरौशन।

कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक ‘वेधा’ यानी एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे।एक ओर विक्रम वेधा के रीमेक में ऋतिक रोशन जहां विलेन का किरदार निभाएंगे तो वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान फिल्म में विक्रम यानी एक पुलिस आफिस के रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ऋतिक रौशन काफी समय से इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और वह जून के महीने से इसका पहला शेड्यूल शुरू कर देंगे।

वह मई के महीने किरदार के मुताबिक फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे। इसके लिए उन्होंने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है।फिल्म ‘विक्रम वेधा रीमेक’ का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ही करेंगे, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी। इस समय ये दोनों फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं और शूंटिंग लोकेशन्स से लेकर कैरेक्टर्स के लुक्स फाइनल कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.