जम्मू-कश्मीर : खाई में वाहन गिरने से चार लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार शाम एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल शाम एक वाहन डांगडुरु बांध स्थल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.