After Header-1

विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अंतरराज्यीय चेक नाका बरलंगा का किया गया औचक निरीक्षण

रामगढ़। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि कौन से बनाए गए अंतरराज्यीय चेक नाका बरलंगा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपयुक्त रामगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व जिला बल के जवानों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं मौके पर सीएपीएफ के जवानों के लिए रुकने हेतु बेस कैम्प का भी निरीक्षण किया गया ।

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामगढ़ श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, डीएसपी HQ, डीएसपी (prob) सार्जेंट मेजर, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.