After Header-1

बांग्लादेश में सड़क हादसा, पांच की मौत, 27 से ज्यादा घायल

ढाका। बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फरीदपुर में फरीदपुर-खुलना राजमार्ग पर मलिकपुर में हुआ। दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 27 से अधिक लोग घायल भी हो गए।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, करीमपुर हाइवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी एमडी सलाउद्दीन चौधरी ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस नाम की एक यात्री बस ढाका के अब्दुल्लापुर से जेनाइदाह जा रही थी। वह श्यामनगर (सतखिरा) से आ रही खगराचारी परिवहन यात्री बस से टकरा गई। सभी मृतक खगराचारी परिवहन बस के यात्री हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से 27 को बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.