After Header-1

Shrdiya Navratri आज से शुरू, आस्था व उत्साह से श्रद्धालु कर रहे देवी दुर्गा की आराधना

नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक लगातार चलने वाले इस त्योहार से पूर्व तमाम घरों में काफी तैयारियां की जाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाई जाती है।

हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.