उपमुखिया ने पौधों का वितरण कर जल जंगल और जमीन बचाने का लिया गया संकल्प

गोला।प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर पंचायत स्थित जांगी गांव में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वनविभाग की ओर से 150 फलदार एंव छायादार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन आरक्षी अनिल कुमार ने लोगों से पर्यावरण को बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूक होने की जानकारी दी। वहीं पंचायत के उपमुखिया अकबर अंसारी ने कहा की आदिवासी प्रकृति के पूजक होते है। प्रकृति में पाये जाने वाले सभी पेड़ पौधे, जीव, जंतु, पर्वत, नदियां, नाले, खेत इन सभी की पूजा करते है। विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों की समाजिक, आर्थिक और न्यायिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन उपलब्धियों और योगदानो को भी स्वीकार करती है जो मूल निवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर वहाजुद्दीन अंसारी,भागीरथ वकील,ललन कुमार दांगी,अरविंद कुमार दांगी, कृष्णा कुमार करमाली,रिजवान अंसारी, मिटकू भोक्ता, मुटुक भोक्ता,मोहित करमाली, शब्बीर अंसारी, जसीम अंसारी, अनिल कुमार दांगी, अमरचंद करमाली,दीपक मुंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.