तृणमूल दफ्तर में विस्फोट, पांच घायल

कोलकाता। बंगाल में शनिवार को होने वाले प्रथण चरण के मतदान से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बांकुड़ा जिले के जयपुर स्थित तृणमूल कार्यालय में बम विस्फोट होने की घटना प्रकाश में आई है। इसमें करीब पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें से दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि तृणमूल कार्यालय में बम मौजूद था, जिसमें विस्फोट हुआ है। भाजपा ने इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने के लिए दफ्तर में बम मौजूद किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जयपुर विधानसभा नामांकन रद्द होने के कारण इस बार तृणमूल का कोई उम्मीदवार नहीं है। हालांकि तृणमूल ने वहां के एक निर्दल उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.