After Header-1

भाजपा ने TMC उम्मीदवार पर मतदाताओं को पैसे बांटने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

कोलकाता। बंगाल में प्रथण चरण के मतदान से पहले यानी भाजपा ने मौजूदा विधायक और तृणमूल उम्मीदवार शांतिराम महतो पर मतदाताओं को पैसे बांटते का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। शांतिराम ममता सरकार में मंत्री भी हैं। इस दिन भाजपा के आइटी सेल के हेड व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि पहले चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर, बलरामपुर से मौजूदा विधायक और तृणमूल उम्मीदवार शांतिराम महतो को पैसे बांटते हुए देखा जा सकता है। क्या चुनाव आयोग कृपया ध्यान देगा और कार्रवाई करेगा हालांकि तृणमूल ने इन आरोपों को निराधार बताया है। तृणमूल नेताओं का आरोप है कि पैसा तो भाजपा बांट रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.