After Header-1

पेरिस में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट, पीठ में लगी चोट

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में दीक्षा के शरीर पर चोट के निशान हैं, मगर उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। मगर उनकी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दीक्षा डागर महिला गोल्फ प्रतियोगिता में भाग लेने पेरिस पहुंची थीं, जो 7 अगस्त से शुरू होनी है।

सूत्रों के मुताबिक, दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ है। दीक्षा की पीठ में चोट लगी है। दीक्षा ठीक हैं और वो पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में उतरेंगी। हादसे के दौरान कार में परिवार के चार सदस्य मौजूद थे।

हरियाणा के झज्जर जिले से आने वाली 23 साल की दीक्षा ने 2019 में अपने पेशेवर गोल्फ करियर की शुरुआत की थी। पूर्व डीफलिंपिक चैंपियन दीक्षा डागर पेरिस में अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं। दीक्षा डागर ने पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। इस तरह उन्होंने इतिहास रचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.