After Header-1

केंद्रीय बजट नौजवानों को उज्जवल भविष्य की गारंटी प्रदान करता है: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत का आर्थिक दस्तावेज है। जो युवा भारत के सपनों को ठोस आकार देने में मदद करेगा। बजट में शिक्षा, रोजगार और स्किल पर फोकस करते हुये 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिये रू0 10 लाख तक के ऋण हेतु वित्तीय सहायता तथा एक लाख छात्रों को ई-वाउचर देने का प्रावधान बजट में किया गया है। जो देश के नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य की एक गारण्टी प्रदान करता है। सर्वव्यापक, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार।-

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.