After Header-1

हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने एम्स दिल्ली के लिए किया रेफर

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आज आचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। कल ही कोरोना संक्रमित मिले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है।  हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांच के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही उनके स्टाफ के दो लोग भी संक्रमित मिले। खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी और अपने संपर्क में आने वालों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी थी।

 

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.