पूर्व विधायक ममता देवी ने घायल पत्रकार से की मुलाकात ,हालचाल की ली जानकारी

विधायक ममता देवी देर रात सोसो कलां गांव पंहुचकर विगत दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए दैनिक अख़बार के एक पत्रकार अशफाक अहमद से मुलाकात की। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए हालत से वाकिफ हुई और ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वह गांव के कर्बला चौक स्थित मदरसा गौशिया के प्रांगण पहुंचकर और वहां पर एकत्रित लोगों से मुहर्रम त्योहार की शुभकामना दी तथा आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी में जुटने की बात कही। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.