After Header-1

अवैध शराब को लगा रहा था पार, चमोली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

देहरादून। बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने के लिए चमोली पुलिस की ओर से अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को कोतवाली जोशीमठ पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली की एक पिकअप वाहन में सब्जी की पेटियों की आड़ में मलारी की तरफ अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर पुलिस की ओर से सुराईथोटा बाजार के आगे लोहे के पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपित बिजनौर के सैफपुर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार को वाहन संख्या यूके 08 सीबी 5296 (पिकअप) में 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में मामला पंजीकृत किया गया है। अवैध शराब को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक राकेश भट्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी, सिपाही अरूण गैराेला, हरीश कांडपाल, प्रकाश बालो आदि शामिल थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.