After Header-1

अतिक्रमण को लेकर निगम सख्त, भेजा नोटिस

300×250 ADS-1

देहरादून। शहर में अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करेगा। निगम की ओर से बस्तियों में सरकारी भूमि पर बने 525 मकान चिह्नित कर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 मई तक का समय दिया गया।

300×600 ADS-2

देहरादून नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि लोगों को अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। ऐसी लोगों से 15 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। फिर भी वो अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो गठित टास्क फोर्स जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि 11 मार्च 2016 के बाद सरकारी जमीन पर बने भवनों को चिन्हित करने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई थी। टास्क फोर्स की ओर से मौके पर जाकर सर्वे किया गया है। 27 बस्तियों में करीब 525 भवन चिन्हित किए गए। इनमें से 89 मकान निगम,12 मकान नगर पालिका मसूरी,415 मकान एमडीडीए व 9 मकान राज्य सरकार की भूमि पर बने हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.