After Header-1

हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

300×250 ADS-1

हरिद्वार। घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने और उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

300×600 ADS-2

कोतवाली मंगलौर में शहनजर पुत्र इसाक निवासी अकबरपुर ने 14 अप्रैल को आरोपित वाजिद व अन्य के द्वारा उसके भाई शाहनवाज के घर में घुसकर मारपीट कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं घायल शाहनवाज ने जौलीग्रांट अस्पताल देहरादून में उपचार के दौरान 16 अप्रैल को दम तोड़ दिया था।

मुकदमें में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी मंगलौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मुख्य आरोपित परवेज को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपित शाजिम पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम अकबरपुर कोतवाली मंगलौर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.