गंभीर बिमारी से ग्रसित राजेश करमाली ने विधायक से लगाई सहायता की गुहार

गोला(रामगढ़)।गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर पंचायत स्थित महलीडीह गाँव निवासी राजेश करमाली, पिता-स्व. ओबीन करमाली पिछले कई महीनों से गंभीर बिमारी से ग्रसित हैं। राजेश करमाली की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। इसी दयनीय स्थिति की वजह से वो अपनी बेहतर ईलाज करा पाने में अक्षम है। बिमारी से ग्रसित राजेश की पत्नी सरिता देवी मजदूरी करके किसी तरह से घर का खर्चा चलाती है। उन्होंने स्थानीय विधायक सुनीता चौधरी से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है तथा मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी कोष से उन्हें सहायता प्रदान करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.