After Header-1

रजरप्पा पुलिस ने चितरपुर मुख्य मार्ग पर निकाला फ्लैक मार्च

रजरप्पा । होली त्योहार को लेकर रजरप्पा पुलिस द्वारा प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था ठीक रखने एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सड़कों पर फ्लैग मार्च किया गया होली पूर्व संध्या पर पुलिस बल के द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र के रजरप्पा मोड़ से लेकर चितरपुर तक फ्लैग मार्च निकाला,फ्लैक मार्च के दौरान लोगों को अगाह करते पूरे क्षेत्र में होली को लेकर शांति और सद्भावना से रंगों का त्यौहार होली मनाने की अपील किया। होली का त्योहार आकर्षक और रंग बिरंगी रंगों का त्योहार है। यह त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय,जाति के बंधन की रिश्ता को प्रगाढ़ करता है आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। होली त्यौहार में आपसे प्रेम भाव बनाकर पुराने गिले-शिकवे भूल भूल जाते और एक दूसरे से गले मिलते हैं तथा एक दूजे को रंग अबीर गुलाल लगाते हैं तथा बधाइयां दी जाती है एक दूसरे से गले मिलते हैं और प्रेम और सद्भावना के साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। रंगों के त्यौहार में अफवा फैलाने और हुड़दंगियो पर पैनी नजर रखी जायेगी। इस मौके पर चितरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानमनी एकता रजरप्पा इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय एएसआई रंजीत कुमार महतो, निरंजन कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.