IPL के ल‍िए ऋषभ पंत फ‍िट , मोहम्मद शमी और प्रस‍िद्ध कृष्णा बाहर…BCCI ने किया ऐलान

नई दिल्ली। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL 2024) में ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और प्रस‍िद्ध कृष्णा के खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई ) ने मेडिकल अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी मेडिकल अपडेट में बताया गया कि ऋषभ पंत आईपीएल में भाग लेने के लिए पूरी तरह फ‍िट हैं। वहीं मोहम्मद शमी और प्रस‍िद्ध कृष्णा आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. इससे पूर्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और प्रस‍िद्ध कृष्णा का मेडिकल और फिटनेस अपडेट जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.