मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, नए कैबिनेट का होगा गठन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के सवाल पर बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने कहा, ” हमारे मुख्यमंत्री ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। ”

चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक शुरू
हरियाणा से सियासी घटनाक्रमों के बीच चंडीगढ़ में बीजेपी के विधायक दल की बैठक जारी है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। इस तरह राज्य में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.