After Header-1

मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के तहत ग्राम विकास अधिकारी के पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब आपको एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। आपके ऊपर सरकार होगी, विभाग होंगे, जिलाधिकारी और अन्य लोग होंगे, लेकिन जनता से सीधे जुड़ाव की जिम्मेदारी आपकी होगी। आप पर लोगों की समस्याओं के सरलीकरण करने की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि आप कड़ा अनुशासन बनाकर इस सेवाकाल का प्रारंभ करेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.